logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

कलियर में “दुकान नम्बर-3” पर कब्जे का खेल! आदेश किसका, जिम्मेदार कौन..?

✍ Super Admin 🕒 14 May 2026, 09:24 PM
कलियर में “दुकान नम्बर-3” पर कब्जे का खेल! आदेश किसका, जिम्मेदार कौन..?

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: दरगाह दफ्तर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला हज हाउस मार्ग स्थित नीलामी वाली दुकानों में से दुकान नम्बर-3 का है, जहां बिना स्पष्ट नीलामी प्रक्रिया और कथित तौर पर बिना सक्षम आदेश के नए व्यक्ति को कब्जा दिलाए जाने का आरोप लगा है। पूरे घटनाक्रम ने दरगाह संपत्तियों के प्रबंधन, अधिकारियों की कार्यशैली और सरकारी नियमों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दरगाह दफ्तर में तैनात अकाउंटेंट सद्दाम हुसैन ने पुराने दुकानदार को फोन कर दुकान खाली करने के निर्देश दिए। दुकानदार ने कुछ समय मांगा, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद पीआरडी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान खाली कराई गई और दूसरे व्यक्ति का सामान दुकान में रखवाकर उसे कब्जा दिला दिया गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गईं कि आखिर किस प्रक्रिया के तहत दुकान का कब्जा दूसरे व्यक्ति को दिया गया। क्योंकि न तो किसी सार्वजनिक नीलामी की जानकारी सामने आई और न ही किसी वैधानिक आवंटन प्रक्रिया का खुलासा हुआ।

मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब प्रबंधक/तहसीलदार विकास अवस्थी से इस संबंध में सवाल किया गया। तहसीलदार ने साफ कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति को दुकान पर कब्जा दिलाने का कोई आदेश नहीं दिया। उनके अनुसार, केवल बकाया किराया न जमा करने वाली दुकानों को नियमानुसार खाली कराने की बात कही गई थी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी को बिना प्रक्रिया दुकान पर बैठाया गया है तो कब्जा हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन तहसीलदार के इस बयान के बावजूद गुरुवार को कथित कब्जाधारी पूरे दिन दुकान नम्बर-3 पर मौजूद रहा। दुकान में नियाज-लंगर बनाने का कार्य भी चलता रहा, जबकि कार्रवाई या कब्जा हटाने को लेकर कोई हलचल नजर नहीं आई। इससे यह सवाल और गहरा गया कि यदि कब्जा वैध नहीं था तो फिर उसे जारी क्यों रहने दिया गया..?

स्थानीय लोगों और दरगाह से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक दुकान तक सीमित नहीं है, बल्कि दरगाह की संपत्तियों के संचालन और जवाबदेही से जुड़ा बड़ा मुद्दा है। आरोप है कि यदि बिना नीलामी और बिना लिखित आदेश के कब्जे दिलाए जाने लगे, तो सरकारी नियम और पारदर्शिता केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।
अब पूरे मामले में निगाहें प्रशासन और शासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच क्या इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी..? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा..? या फिर मामला चर्चाओं तक सीमित रह जाएगा..?

Comments (0)