logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील

✍ Javed Ansari 🕒 24 Jun 2026, 07:26 PM
काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा परिक्षेत्र के ग्राम गुलड़िया एवं बांसखेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से सर्वेक्षण पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


इस अवसर पर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अनुदान पर कीटनाशक वितरित किए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम करने में मदद मिल रही है।


उन्होंने किसानों से घोषणा पत्र भरने का आग्रह करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्राथमिक सैंपल सर्वे के आधार पर इस वर्ष गन्ना सर्वेक्षण बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।


ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि प्रत्येक किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। ब्लॉक प्रभारी एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों के साथ सीधे संपर्क में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि योजनाओं की जानकारी समय पर किसानों तक पहुंच सके।


निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल सिंह सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Comments (0)