logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 28 Jun 2026, 11:58 AM
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि विवाह का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी नितिन उर्फ रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए कलियर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने बेड़पुर, इमलीखेड़ा, कलियर, रुड़की मार्ग, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र की मदद से माजरी चौक, इमलीखेड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए संरक्षण में भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को बेड़पुर निवासी छांगा पुत्र फूल सिंह ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग को विवाह करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।


कलियर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
नितिन उर्फ रामकुमार पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर शरीफ, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
कलियर पुलिस की कार्रवाई में शामिल टीम
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय
उपनिरीक्षक शहजाद अली
महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी (विवेचक)
हेड कांस्टेबल बबलू कुमार
महिला होमगार्ड डिम्पल

Comments (0)