logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
सेवा

निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

✍ Javed Ansari 🕒 25 Jun 2026, 06:43 PM
निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ (आई.पी.एस.) कॉलेज ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए बेड़पुर चौक पर शीतल जल सेवा (प्याऊ) का आयोजन किया। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच कॉलेज की ओर से राहगीरों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा पेयजल वितरित किया गया। दिनभर चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने जल सेवा का लाभ उठाया और संस्थान की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।


संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।


डॉ. शर्मा ने बताया कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ राहगीरों को शीतल जल वितरित किया।


इस सेवा अभियान में रोहिणी शर्मा, अमित राधे, गोरखनाथ गिरी, आशीष सैनी, दीपा सैनी, मनजीत कौर, आंचल देवी, सरिता देवी, शिवम कम्बोज, राजीव, प्रीति, अन्नू, साक्षी, दीपा देवी, शिवानी लोहान, शिवानी सैनी, पंकज, मोहन और प्रवीण सहित संस्थान के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया।


कार्यक्रम के दौरान बेड़पुर चौक से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों ने शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की। स्थानीय लोगों ने संस्थान की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Comments (0)