logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 24 Jun 2026, 06:51 PM
ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी लोडर बरामद किया है। आरोपी की पहचान फरमान पुत्र निसार निवासी कैथवाड़ा, बकरा मार्केट ज्वालापुर के रूप में हुई है, जो पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस को वाहन चोरी के मामलों के त्वरित अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए अल्प समय में सफलता हासिल की गई है, जो सराहनीय है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की।

 इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी फरमान को रेगुलेटर पुल क्षेत्र से चोरी किए गए छोटा हाथी पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने सब्जी मंडी से छोटा हाथी चोरी करने की बात कबूल की। बरामद वाहन की तलाशी के दौरान एक कीपैड मोबाइल मिला, जिसके बारे में आरोपी ने बताया कि यह ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी की गई इको स्पोर्ट कार से लिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने यादव पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में छिपाई गई इको स्पोर्ट कार भी बरामद कर ली।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और वाहन चोरी के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 और 2024 में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक देवेंद्र पाल सिंह, उप निरीक्षक मनीष भंडारी, हेड कांस्टेबल संजीव राठी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अरुण कोटनाला, कांस्टेबल अंकुर चौधरी और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)