logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 25 Jun 2026, 05:24 PM
पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव बोडाहेडी में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गंभीर धाराओं में दर्ज इस मुकदमे को प्राथमिकता में लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बोडाहेडी ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उस पर और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं। लगातार की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों इमरान पुत्र हबीब एवं शोयब पुत्र युनुस, निवासी ग्राम बोडाहेडी, थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया।

इमरान और शोयब को भेजा जा रहा न्यायालय, अन्य आरोपी अभी फरार
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी तथा कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे। टीम की सक्रिय कार्यवाही से पुलिस को इस महत्वपूर्ण मामले में सफलता प्राप्त हुई।

Comments (0)