logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 28 Jun 2026, 04:25 PM
टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल में दलित युवक केतन की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को रविवार को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक के पास पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौजूद रहे। सांसद के समर्थकों की बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने से हाईवे पर लगभग तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


पुलिस अधिकारियों ने सांसद को कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए टिहरी जाने से रोकने का प्रयास किया। इसी बीच आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने फोन पर सांसद से बातचीत कर उन्हें जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद हरिद्वार से वापस लौट गए।


सांसद ने लगाए धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के आरोप
मीडिया से बातचीत में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, डंडा चलाया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि दलित युवक केतन को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे।


पुलिस का पक्ष: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांसद को केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रोका गया था। पूरे घटनाक्रम के दौरान उनसे लगातार बातचीत की गई। शंकराचार्य चौक और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। समर्थकों की भीड़ के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कर दिया।

Comments (0)