logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

उत्तराखंड के हज यात्रियों की सुरक्षित वापसी शुरू, 1081 लौटे, 270 अभी शेष

✍ Javed Ansari 🕒 24 Jun 2026, 04:55 PM
उत्तराखंड के हज यात्रियों की सुरक्षित वापसी शुरू, 1081 लौटे, 270 अभी शेष

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

उत्तराखंड। उत्तराखंड राज्य से हज यात्रा पर गए यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को अरब से चली फ्लाइट नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 23 जून 2026 को दोपहर 12:15 बजे पहुंची, जिसमें 97 हज यात्री सकुशल अपने घर लौट आए।
प्रेस नोट के अनुसार, 23 जून 2026 तक कुल 1081 हज यात्री उत्तराखंड वापस आ चुके हैं, जबकि अभी 270 यात्रियों की वापसी बाकी है।


नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ और उनकी टीम ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हज

यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया। 

यात्रियों ने उत्तराखंड राज्य हज समिति, उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार द्वारा हज यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में मिली बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।


एयरपोर्ट पर हज यात्रियों को बैगेज प्राप्त करने सहित अन्य व्यवस्थाओं में भी अधिकारियों और स्टाफ द्वारा पूरा सहयोग दिया गया।
प्रेस नोट के अंत में अधिशासी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Comments (0)