logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

गन्ना आयुक्त का काशीपुर क्षेत्र में निरीक्षण, किसानों से बढ़ोतरी उत्पादन का आह्वान

✍ Javed Ansari 🕒 19 Jun 2026, 03:19 PM
गन्ना आयुक्त का काशीपुर क्षेत्र में निरीक्षण, किसानों से बढ़ोतरी उत्पादन का आह्वान

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम घटिया नंबर-1, जैतपुर और ढकिया नंबर-2 में गन्ना प्रदर्शन, सर्वेक्षण कार्यों एवं प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और विभागीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान किसान समरपाल सिंह और कुलदीप सिंह चीमा मौजूद रहे। कुलदीप सिंह चीमा ने बताया कि विभाग के सहयोग से उन्होंने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 5 एकड़ अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई की है। किसानों ने आयुक्त को अवगत कराया कि यदि गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर मिल जाए, तो वे अगले वर्ष गन्ने का रकबा और अधिक बढ़ाने के लिए तैयार हैं।


गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने किसानों को अधिक उत्पादन करने और उचित मूल्य पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने की सलाह दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक तरीके से खेती करने पर जोर दिया।


इस अवसर पर सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Comments (0)