logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

कर्णप्रयाग विवाद मामला: निष्पक्ष जांच के लिए बड़ा फैसला, केस हरिद्वार ट्रांसफर

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jun 2026, 06:33 AM
कर्णप्रयाग विवाद मामला: निष्पक्ष जांच के लिए बड़ा फैसला, केस हरिद्वार ट्रांसफर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून। कर्णप्रयाग के  में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। दोनों पक्षों से जुड़े मामलों की विवेचना अब  स्थानांतरित कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, 16 जून को  जनपद के कर्णप्रयाग क्षेत्र में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना में पहले सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


अब घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मुख्यालय ने दोनों मामलों की जांच निष्पक्ष रूप से कराने के लिए इन्हें हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया है। इन मामलों की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में की जाएगी। वहीं, स्थानीय पुलिस के कथित व्यवहार और आचरण को लेकर सिख संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अब एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, डीआईजी यशवंत सिंह को सौंपी गई है। उन्हें दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने यह भी कहा कि  यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी एक पवित्र यात्रा है, जिसे सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस बीच, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर और अधिक चर्चा तेज हो गई है।

Comments (0)