logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

शंकराचार्य से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, चंद्राचार्य चौक पर मुंडन कराकर जताया विरोध..

✍ Super Admin 🕒 21 Jan 2026, 04:29 PM
शंकराचार्य से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, चंद्राचार्य चौक पर मुंडन कराकर जताया विरोध..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में शनिवार को हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। चंद्राचार्य चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व सभासद अशोक शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मुंडन कराकर अपना रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान अशोक शर्मा के साथ रणवीर शर्मा और मुकेश ने भी मुंडन कराया। अशोक शर्मा ने कहा कि प्रयागराज में बटुक ब्राह्मण की शिखा खींचने की घटना पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान है। शिखा ब्राह्मण की पहचान होती है और उस पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अपमान कर रही है, जिसके खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।

उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा और श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि शंकराचार्य जैसे संत के साथ अभद्रता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस दिन ब्राह्मण समाज पूरी तरह जागरूक हो गया, उस दिन अहंकारी सत्ता का अंत तय है।

अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और पार्षद सुनील कुमार ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सम्माननीय रहा है और उसके अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार के खिलाफ जनआक्रोश को और तेज करेंगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शंकराचार्य से हुई अभद्रता की कड़ी निंदा की।

Comments (0)