पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। रहमतपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रहमतपुर निवासी प्रभात पुत्र कालू शनिवार सुबह करीब 10 बजे रामदेव की ओर से अपने घर लौट रहे थे। पिरान कलियर रोड रहमतपुर में नौगजे पीर के पास ई-रिक्शा से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर का वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।