logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 26 Aug 2026, 02:02 PM
रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस ने हत्याकांड के कथित आरोपी मृतक महिलाओं के भाई विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वारदात के दौरान महिलाओं के जीजा को भी गोली लगी थी, जिनका उपचार चल रहा है।


शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार 25-26 अगस्त की रात गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके मामा विवेक उर्फ विक्की ने फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। इसी दौरान उसके मौसा को भी गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी


एसएसपी ने दिए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मिले अहम इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चुड़ामणि मंदिर चौक के पास, चुड़ियाला भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
तमंचा, छह खोखे और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, छह खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्याकांड की वजह सामने आ रही है। हालांकि घटना के पीछे की पूरी कहानी और अन्य संभावित कारणों को लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयपाल, चुड़ियाला थाना भगवानपुर का निवासी है। पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।


इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में सीओ रुड़की ओशीन जोशी, प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार समेत गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम और सीआईयू रुड़की की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)