logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

चांद दिखते ही होगी साबिर पाक के उर्स की पहली रस्म ‘मेंहदी डोरी’

✍ Javed Ansari 🕒 13 Aug 2026, 07:25 PM
चांद दिखते ही होगी साबिर पाक के उर्स की पहली रस्म ‘मेंहदी डोरी’

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रह. के सालाना उर्स/मेले का आगाज रबीउल अव्वल का चांद नजर आते ही उर्स की पहली और प्राचीन रस्म ‘मेंहदी डोरी’ के साथ होगा।

चांद दिखाई देने के बाद ईशा की नमाज के उपरांत सज्जादानशीन की ओर से यह ऐतिहासिक रस्म अदा की जाएगी। रस्म को लेकर कलियर में अकीदतमंदों में खासा उत्साह है और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।


सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम
मेंहदी डोरी की प्राचीन रस्म सज्जादानशीन परिवार के कदीमी घर से शुरू होती है, जिसे वर्तमान में शाह नन्हे मियां साबरी कुद्दुसी मरहूम के मकान के नाम से जाना जाता है। सज्जादानशीन परिवार के सदस्य शाह खालिक मियां साबरी ने बताया कि यह परंपरा शाह अब्दुल रहीम साबरी कुद्दुसी के दौर से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि सदियों पुरानी इस परंपरा को आज भी उसी अकीदत, विश्वास और सम्मान के साथ निभाया जा रहा है।

रस्म से पहले फातिहा ख्वानी की जाती है। इसके बाद सज्जादानशीन, जायरीनों, सूफी संतों और बस्ती के लोगों के साथ कदीमी घर के लिए रवाना होते हैं। वहां फातिहा ख्वानी और हल्का होने के दौरान मेंहदी डोरी संदल को थाल में रखकर सिरों पर उठाया जाता है।
इसके बाद अदब और अकीदत के साथ इसे जुलूस की शक्ल में दरगाह शरीफ लाकर पेश किया जाता है।
दरगाह में पेश होने के बाद जायरीनों में बांटा जाता है तबर्रुक। दरगाह शरीफ में मेंहदी डोरी पेश किए जाने के बाद इसे तबर्रुक के तौर पर अकीदतमंदों और जायरीनों में तकसीम किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहते हैं और पूरी रस्म रूहानी एवं अकीदत भरे माहौल में संपन्न होती है।
शाह खालिक मियां की ओर से किए जाते हैं इंतजाम
शाह खालिक मियां साबरी ने बताया कि मेंहदी डोरी की रस्म से जुड़े तमाम इंतजाम उनकी ओर से किए जाते हैं। उर्स की पहली रस्म होने के कारण इसे लेकर कलियर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
मेंहदी डोरी से शुरू होता है उर्स की रस्मों का सिलसिला
मेंहदी डोरी की रस्म के साथ ही साबिर पाक के सालाना उर्स की धार्मिक और रूहानी रस्मों का सिलसिला आगे बढ़ता है। इस ऐतिहासिक परंपरा में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचने वाले अकीदतमंद शामिल होते हैं और दरगाह शरीफ पर अमन, खुशहाली, बरकत और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगते हैं।

Comments (0)