logo
Breaking News
● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी
धर्म

कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनने के बाद साबिर पाक पहुंचे राव शेर मोहम्मद, चादर-पोशी कर मांगी अमन-खुशहाली की दुआ

✍ Javed Ansari 🕒 12 Aug 2026, 05:01 PM
कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनने के बाद साबिर पाक पहुंचे राव शेर मोहम्मद, चादर-पोशी कर मांगी अमन-खुशहाली की दुआ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद बुधवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक पहुंचे।

 उन्होंने पूरी अकीदत के साथ दरगाह में चादर-पोशी और गुलपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कलियर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।


संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता
राव शेर मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता और संगठन के प्रति बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक काम किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठन की रीढ़ बताया।


साहिबजादा शाह यावर मियां ने कराई चादर-पोशी
दरगाह साबिर पाक पहुंचने पर साहिबजादा शाह यावर मियां ने राव शेर मोहम्मद की चादर-पोशी कराई और उनके लिए विशेष दुआ की। इस दौरान राव शेर मोहम्मद ने दरगाह में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।


महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना
राव शेर मोहम्मद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का युवा पेपर लीक की घटनाओं से परेशान है और उसका भविष्य लगातार सवालों के घेरे में आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने के दावे करती है, लेकिन बार-बार सामने आने वाली पेपर लीक की घटनाओं ने इन दावों पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता की आवाज मजबूती से उठा रही है और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।


कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान
प्रदेश महासचिव ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर मीरहसन प्रधान जौरासी, शमशाद चेयरमैन, राव इरशाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रौनक प्रधान, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, राव नफीस पुंडीर, राव अयाज पुंडीर, राव शाहनजर, राजा राणा, बाबर राणा, राव सलमान, राव फरमान, राव सदाकत, सम्मून अहमद, आशु मुल्तानी, राव शेरु, राव वसीम, राव ताज मोहम्मद, राव इस्तियाक, राव आशु, सोनू तनवीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments (0)