logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

चेकिंग से बचने की कोशिश में मची तबाही, बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, सिपाही घायल..(देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 13 Jul 2026, 08:14 PM
चेकिंग से बचने की कोशिश में मची तबाही, बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, सिपाही घायल..(देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार से भाग रहे एक बाइक सवार की सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पीछा कर रहे पुलिस कांस्टेबल की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


 पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र में कांस्टेबल सुशील और चेतन नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह बाइक रोकने के बजाय तेज गति से फरार हो गया। इस पर कांस्टेबल सुशील ने उसका पीछा शुरू कर दिया।


 बताया गया कि कुछ दूरी पर एक मोड़ के पास फरार हो रहे युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से पहुंची कांस्टेबल सुशील की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से भिड़ गई, जिससे तीनों वाहन सड़क पर गिर पड़े।


 
हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज कुमार निवासी फेरूपुर, थाना पथरी और अजय निवासी हौजखेड़ी, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मनोज पतंजलि में कार्यरत था, जबकि अजय के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।


 दुर्घटना में घायल कांस्टेबल सुशील के पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।


 पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और सभी परिस्थितियों की पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)