logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

कांवड़ लेने गई पत्नी लौटी तो कमरे में फंदे से लटका मिला पति का शव, परिवार में मचा कोहराम

✍ Javed Ansari 🕒 11 Aug 2026, 02:21 PM
कांवड़ लेने गई पत्नी लौटी तो कमरे में फंदे से लटका मिला पति का शव, परिवार में मचा कोहराम

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमन नगर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई हुई थीं। घर लौटने पर पति का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान दीपक मिश्रा (56) पुत्र शिव रतन मिश्रा, निवासी गली नंबर तीन, सुमन नगर, रानीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सुमन नगर में एक व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।


बताया जा रहा है कि घटना के समय दीपक मिश्रा की पत्नी अपने बेटे के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई हुई थीं। परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो कमरे में दीपक का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक परेशानी की आशंका सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या के कारणों समेत अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)