logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

पिरान कलियर में जर्मन हैंगर लगाते समय हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

✍ Javed Ansari 🕒 18 Aug 2026, 05:23 PM
पिरान कलियर में जर्मन हैंगर लगाते समय हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले की तैयारियों के बीच पिरान कलियर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हज हाउस के सामने जायरीनों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे जर्मन हैंगर में पाइप लगाने के दौरान करीब 38 वर्षीय मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।


मृतक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामचंद्र पुत्र सुखपाल (38 वर्ष), निवासी रघुनाथ खेड़ा, थाना बछरावां, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि रामचंद्र पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले को लेकर लगाए जा रहे जर्मन हैंगर में पाइप लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे जमीन पर जा गिरा।
गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मजदूरों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
हादसे के बाद जर्मन हैंगर लगाने वाले ठेकेदार की कार्यप्रणाली और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस ऊंचाई पर मजदूरों से काम कराया जा रहा था, वहां क्या पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे? क्या मजदूर को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे? हादसे के बाद ये सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।


ऊंचाई पर काम करने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि हादसे के समय मजदूर के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।


उर्स की तैयारियों के बीच हादसे ने बढ़ाई चिंता
साबिर पाक के सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में इन दिनों तैयारियां तेजी से चल रही हैं। देशभर से आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए जर्मन हैंगर, रैन बसेरे और अन्य व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। इसी बीच मजदूर की मौत के हादसे ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब सवाल यह है कि जर्मन हैंगर लगाने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का कितना पालन किया जा रहा था। यदि सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त सावधानियां बरती गई थीं तो हादसा कैसे हुआ, इसकी भी जांच जरूरी है।


जांच के बाद सामने आएगी तस्वीर
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेज दिया है। हादसे के वास्तविक कारणों और कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति को लेकर जांच के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
उर्स जैसे बड़े आयोजन की तैयारियों के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर अलग-अलग कार्यों में जुटे हुए हैं। ऐसे में प्रशासन और संबंधित ठेकेदारों के लिए यह जरूरी है कि ऊंचाई और जोखिम वाले सभी कार्यों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Comments (0)