logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मासूम घायल(देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 07 Aug 2026, 04:34 PM
पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मासूम घायल(देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी शवों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चे को पहले सीएचसी बागी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।


नायब तहसीलदार बोले— रेस्क्यू के बाद हुई पहचान
नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि दुर्घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मृतकों और घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


मृतकों की पहचान
अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
शब्बो पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
अन्नाविया पुत्री अफजाल (3 वर्ष)
शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
घायल
अरमान पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार। उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।


हरिद्वार में पसरा मातम
दर्दनाक हादसे की खबर हरिद्वार के लक्सर और ज्वालापुर क्षेत्र पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है और लोग हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Comments (0)