logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

ग्राम पीरपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्रधान इंतज़ार ने दिया जीवन बचाने का संदेश

✍ Super Admin 🕒 05 Jun 2026, 04:20 PM
ग्राम पीरपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्रधान इंतज़ार ने दिया जीवन बचाने का संदेश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

मंगलौर/ विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नारसन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीरपुरा में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान इंतज़ार और उनके सहयोगियों ने गांव के विभिन्न हिस्सों में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इंतज़ार प्रधान, जो सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव भी हैं, ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीम, पीपल, आम और जामुन जैसे महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते जंगलों के कारण धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जो आने वाले समय के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग और युवा साथी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

ग्राम प्रधान इंतज़ार ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। ये न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण की रक्षा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
इस मौके पर इंतज़ार प्रधान, कामिल चौधरी, अकलीम त्यागी, जाबिर त्यागी, सोनू कटारिया और तमरेज त्यागी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments (0)