logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

मंगलौर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

✍ Super Admin 🕒 25 Mar 2026, 06:43 PM
मंगलौर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार।  मंगलौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुए इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।


मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मीरजहां अपने पति तमरेज (निवासी बड़ीवाला बरला छपार, रुड़की) के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। दोनों बाइक पर सवार होकर मंगलौर से गुजर रहे थे। जैसे ही वे बालाजी मिष्ठान भंडार के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और महिला ट्रक के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मीरजहां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments (0)