logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

हरिद्वार में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी (देखे वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 10 May 2026, 09:27 PM
हरिद्वार में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे मामले को रहस्य और सवालों के घेरे में ला दिया है। ट्यूशन के लिए घर से निकली किशोरी पहले अचानक लापता हो गई, फिर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में “सस्पेक्टेड पॉयजन” की आशंका सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

ट्यूशन के लिए निकली, रातभर दोस्तों के साथ रही
एसपी सिटी Abhay Pratap Singh के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पोती 8 मई की शाम करीब चार बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।
मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल को सौंपी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तलाश अभियान चलाया। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे किशोरी को पुलिस और परिजनों ने बरामद कर लिया।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ घूमने गई थी। दोनों पहले हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंचे, जहां गंगा किनारे समय बिताया। इसके बाद देर रात कनखल क्षेत्र में भी रुके रहे। सुबह किशोरी ने अपनी सहेली को फोन कर कनखल में होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया।
परिजनों को सौंपने के कुछ घंटों बाद बिगड़ी तबीयत

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में किशोरी और उसके परिजनों ने किसी भी तरह की आपराधिक घटना से इनकार किया था और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही थी। आवश्यक पूछताछ के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

लेकिन उसी शाम अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे रानीपुर मोड़ स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में “सस्पेक्टेड पॉयजन” की आशंका

शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में किशोरी के शरीर में “सस्पेक्टेड पॉयजन” होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।

किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने उसके मित्र ऋतिक समेत अन्य युवक-युवतियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी, कई सवाल अब भी बरकरार
किशोरी की अचानक मौत, रातभर दोस्तों के साथ रहने और पोस्टमार्टम में जहर की आशंका सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर किशोरी की मौत कैसे हुई? क्या उसे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कराया गया या उसने खुद कुछ खाया? इन तमाम सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Comments (0)