logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

चम्पावत दुष्कर्म कांड पर हरिद्वार में फूटा जनआक्रोश, सुराज सेवा दल ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

✍ Super Admin 🕒 07 May 2026, 05:24 PM
चम्पावत दुष्कर्म कांड पर हरिद्वार में फूटा जनआक्रोश, सुराज सेवा दल ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और चम्पावत सामूहिक दुष्कर्म कांड को लेकर मंगलवार को हरिद्वार में जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। सुराज सेवा दल के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूरा क्षेत्र “बेटी बचाओ, बेटी को न्याय दिलाओ”, “अपराधियों को फांसी दो” और “महिलाओं पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारों से गूंज उठा।

प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं और बेटियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जबकि सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि चम्पावत सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी से मुकदमा चलाकर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।

इस दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चम्पावत की घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में मातृशक्ति को देवी का स्वरूप माना जाता है, वहां बेटियों के साथ इस तरह की हैवानियत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके कारण दुष्कर्म, छेड़छाड़ और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ सरकार को चुना था, आज वही जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल कागजी दावे कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो सुराज सेवा दल पूरे प्रदेश में बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, माफियाराज और प्रशासनिक उदासीनता से आम जनता परेशान है। सरकार जनता की समस्याओं से आंखें मूंदे बैठी है, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इस मौके पर अजय मौर्या, सोनम, राहुल, नितिन कटारिया, इंतजार, नौशाद आलम, सुंदर, सोनू, आदित्य सती, प्रवीण अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल और राहुल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुराज सेवा दल ने साफ किया कि संगठन मातृशक्ति और जनता की सुरक्षा के मुद्दे पर लगातार संघर्ष करता रहेगा तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Comments (0)