logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवा दल का आंदोलन एक सप्ताह के लिए थमा, सरकार को दिया अल्टीमेटम

✍ Javed Ansari 🕒 09 Aug 2026, 12:20 AM
भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवा दल का आंदोलन एक सप्ताह के लिए थमा, सरकार को दिया अल्टीमेटम

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून। भ्रष्टाचार, माफियागिरी और वर्षों से लंबित विजिलेंस जांचों को लेकर सुराज सेवा दल का आंदोलन फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया है।

 जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल की तीन दिन से जारी भूख हड़ताल शनिवार को मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर दलवीर दानू के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुई। सरकार की ओर से संगठन की मांगों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अनशन समाप्त कराया गया।

हालांकि, सुराज सेवा दल ने स्पष्ट कर दिया है कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि सरकार को अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को दोबारा शुरू कर इसे प्रदेशव्यापी स्तर तक ले जाया जाएगा।

भाजपा सांसदों से मिलने निकले कार्यकर्ता, मौके पर पहुंची पुलिस
आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता भाजपा सांसदों से मिलने के लिए आगे बढ़े। कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास के बीच माहौल गरमाता देख मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर दलवीर दानू मौके पर पहुंचे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।


एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा, जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
दलवीर दानू ने संगठन के पदाधिकारियों को संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल को जूस पिलाकर तीन दिन से जारी भूख हड़ताल समाप्त कराई।
रमेश जोशी बोले—यह आंदोलन का अंत नहीं, सरकार को दिया गया मौका
अनशन समाप्त होने के बाद सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया है और अब संगठन की नजर इस बात पर रहेगी कि लंबित मामलों में कितनी ठोस कार्रवाई होती है।
उन्होंने कहा कि विजिलेंस जांचों को वर्षों तक लंबित रखना गंभीर विषय है। यदि एक सप्ताह के भीतर सरकार की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सुराज सेवा दल दोबारा आंदोलन शुरू करेगा और इस बार आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।
देवेन्द्र बिष्ट बोले—भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप्पी अब स्वीकार नहीं


प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र बिष्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार और लंबे समय से लंबित जांचों के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल लगातार आवाज उठाता रहेगा और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेगा।
सुमित अग्रवाल ने कहा—मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन
जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि तीन दिन की भूख हड़ताल जनता के हक और न्याय की मांग को लेकर की गई थी। सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया है, लेकिन यह आंदोलन का अंत नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि तय समय के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।


बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आंदोलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, कमल धामी, कावेरी जोशी, नितिन कटारिया, अमित अग्रवाल, राजेश थापा, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु धामी, नवीन, मोनू, दिव्यांश, पूजा नेगी, संगीता, मोनिका, नसरीन, सुमन, लक्ष्मी और गीता समेत बड़ी संख्या में सुराज सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)