logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

"त्योहारों से पहले पुलिस का शांति मंत्र, शांति बनाए रखने को प्रशासन सख्त, पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों संग बनाई रणनीति..

✍ Super Admin 🕒 27 Feb 2026, 07:31 PM
"त्योहारों से पहले पुलिस का शांति मंत्र, शांति बनाए रखने को प्रशासन सख्त, पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों संग बनाई रणनीति..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: आगामी होली, रमजान और ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर आपसी सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बढ़ी सक्रियता....
नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार एहतियाती कदम उठा रही है। इसी क्रम में संवेदनशील क्षेत्रों में संवाद और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक....
रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में चौकी इमलीखेड़ा और चौकी धनौरी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी में सभी से आगामी होली, रमजान और ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया गया।

सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर......
गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Comments (0)