logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

पंचायत घोटाले पर सियासी गर्मी तेज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

✍ Super Admin 🕒 21 May 2026, 08:56 PM
पंचायत घोटाले पर सियासी गर्मी तेज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने हरिद्वार में पंचायत विभाग में दर्ज गबन प्रकरण को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से तीखी मुलाकात की। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए

“आरोपी को बचाने की कोशिश क्यों?” — रमेश जोशी
रमेश जोशी ने डीपीआरओ से सीधे सवाल करते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद विभाग की ओर से न तो प्रभावी पैरवी की गई और न ही टर्मिनेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में आरोपी अधिकारी को बचाने की कोशिश की जा रही है, जिससे विभागीय भूमिका भी संदेह के घेरे में आ रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का पैसा किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि जनता के टैक्स और मेहनत की कमाई है। ऐसे में गबन जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी जनता के साथ विश्वासघात होगी।

डीपीआरओ बोले — “10 दिन बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई
मामले पर अपनी सफाई देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित अधिकारी को अंतिम जवाब प्रस्तुत करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद विभाग नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा।
डीपीआरओ ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले में पारदर्शिता और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

“राजनीतिक दबाव पड़ा तो होगा बड़ा आंदोलन”
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने चेतावनी दी कि यदि किसी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश हुई, तो संगठन मुख्यमंत्री आवास और पंचायती राज मंत्री के आवास पर प्रदर्शन और हड़ताल करेगा।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होकर रहनी चाहिए

Comments (0)