logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
दुर्घटना

गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद, प्रेमनगर घाट पर दूसरे युवक की तलाश जारी

✍ Super Admin 🕒 19 May 2026, 09:56 PM
गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद, प्रेमनगर घाट पर दूसरे युवक की तलाश जारी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा और गंगनहर में नहाने के दौरान हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ज्वालापुर क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल गंगनहर घाट पर शनिवार शाम तेज बहाव में बहकर लापता हुए पौड़ी गढ़वाल निवासी युवक का शव आखिरकार एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बरामद कर लिया। वहीं, प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा में डूबे एक अन्य युवक की तलाश अब भी जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल निवासी विजेंद्र पोखरियाल अपनी मंगेतर के साथ हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार देर शाम दोनों ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल गंगनहर घाट पर पहुंचे। बताया गया कि विजेंद्र नहाने के लिए गंगनहर में उतर गया, जबकि उसकी मंगेतर घाट पर बैठी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक तैरते हुए कुछ दूरी तक चला गया, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में समा गया।

                                  फाइल फोटो


मंगेतर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने जल पुलिस की मदद से तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। रात होने और तेज बहाव के चलते राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

मंगलवार सुबह एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने दोबारा व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गंगनहर से बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ इंस्पेक्टर तिरेपन सिंह रावत, एसडीआरएफ टीम कमांडर उप निरीक्षक आशीष त्यागी, एएसआई पर्वेंद्र धस्माना, कांस्टेबल प्रकाश मेहता, सागर, गुड्डू कुमार, अमित कुमार, टेक्नीशियन अंकित पाल और अनुज कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे।

इधर, प्रेमनगर आश्रम घाट पर भी रविवार सुबह एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना के अनुसार, युवक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गंगा में नहा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर डूब गया।
पुलिस ने युवक की पहचान शान मलिक (19) पुत्र मेहबूब निवासी जियापोता, थाना कनखल के रूप में की है। बताया गया कि शान मलिक मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम युवक की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि जटवाड़ा पुल गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि प्रेमनगर आश्रम घाट पर डूबे युवक की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से गंगा और गंगनहर में नहाते समय सतर्कता बरतने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Comments (0)