logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

गंगा की तेज धार में डूब रहा था युवक, NDRF ने 5 मिनट में बचाई जिंदगी

✍ Super Admin 🕒 23 May 2026, 12:42 AM
गंगा की तेज धार में डूब रहा था युवक, NDRF ने 5 मिनट में बचाई जिंदगी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि घाट स्थित ठोकर नंबर-12 पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा नदी में एक युवक तेज बहाव के बीच डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन सूचना मिलते ही NDRF की टीम ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में युवक को जिंदा बाहर निकाल लिया। घायल हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 3 बजकर 7 मिनट पर पूजा गिरी ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि सप्तऋषि घाट क्षेत्र में गंगा नदी में एक युवक डूब गया है। उस समय 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम घाट ड्यूटी पर समीप क्षेत्र में ही तैनात थी। सूचना मिलते ही टीम बिना समय गंवाए फ्लड वाटर रेस्क्यू उपकरण, मोटर बोट और अन्य जरूरी संसाधनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

NDRF जवानों ने बेहद पेशेवर अंदाज में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए महज कुछ ही मिनटों में युवक को गंगा की तेज धार से बाहर निकाल लिया। करीब 3 बजकर 12 मिनट पर युवक को घायल व रक्तस्राव की स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मौके पर पहुंचे DDMO हरिद्वार के सहयोग से घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान हिमांशु (लगभग 25 वर्ष) निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

इस पूरे अभियान में NDRF और सिविल प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। जवानों की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रशिक्षित टीमवर्क की बदौलत एक अनमोल जिंदगी को सुरक्षित बचा लिया गया।

NDRF ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी व अन्य जल स्रोतों के किनारे अत्यधिक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन अवश्य करें।

Comments (0)