logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
एजुकेशन

बेडपुर गांव का बेटा बना डॉक्टर, MBBS कर परिवार और इलाके का नाम किया रोशन

✍ Super Admin 🕒 27 Apr 2026, 03:42 PM
बेडपुर गांव का बेटा बना डॉक्टर, MBBS कर परिवार और इलाके का नाम किया रोशन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


पिरान कलियर ।  गांव बेडपुर से एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है, जहां मुखिया परिवार के होनहार बेटे मोहम्मद शावेज ने MBBS की डिग्री हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

मोहम्मद शावेज, जो कि जिशान त्यागी के सुपुत्र हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। एक छोटे से गांव से निकलकर डॉक्टर बनने तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन शावेज ने हर चुनौती को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

गांव के लोगों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शावेज की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और गांव के अन्य बच्चों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देगी।

परिवार में भी खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का घर पर लगातार बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। सभी ने शावेज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह आगे चलकर समाज की सेवा करेंगे और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बेहतर डॉक्टर साबित होंगे। 

यह सफलता सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बेडपुर गांव की जीत है, जिसने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं।

Comments (0)