logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
एजुकेशन

कारपेंटर की बेटी मिसबाह ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में प्रदेश में 7वीं रैंक हासिल

✍ Super Admin 🕒 06 May 2026, 09:23 PM
कारपेंटर की बेटी मिसबाह ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में प्रदेश में 7वीं रैंक हासिल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर : उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणामों में पिरान कलियर क्षेत्र की होनहार छात्रा मिसबाह ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। शहीदे आजम भगत सिंह पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा की छात्रा मिसबाह ने प्रदेश की मेरिट सूची में 7वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
मिसबाह की इस सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मिसबाह के पिता कारपेंटर (बढ़ई) का काम करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी।

मिसबाह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरू से ही अपना लक्ष्य तय कर लिया था और उसी के अनुसार लगातार पढ़ाई की।

भविष्य को लेकर मिसबाह का सपना सिविल सेवा में जाकर IAS अधिकारी बनना है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।
छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं, क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उनके घर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर इंतजार प्रधान ने मिसबाह को नोटों की माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मिसबाह की सफलता यह साबित करती है कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। एक कारपेंटर की बेटी का प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर इंतजार प्रधान, साबिर राणा और आकलिम त्यागी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Comments (0)