logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
एजुकेशन

रुड़की में शिक्षा का ‘सौदा’! किताबों के साथ बैग खरीदने की जबरदस्ती, अभिभावकों में आक्रोश

✍ Super Admin 🕒 06 May 2026, 09:53 PM
रुड़की में शिक्षा का ‘सौदा’! किताबों के साथ बैग खरीदने की जबरदस्ती, अभिभावकों में आक्रोश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत जहां बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का समय होती है, वहीं रुड़की के ग्रामीण क्षेत्रों में यह दौर अभिभावकों के लिए आर्थिक शोषण का कारण बनता नजर आ रहा है। प्राइवेट स्कूलों और बुक सेंटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां शिक्षा के नाम पर खुली ‘मनमानी’ सामने आ रही है।

ताजा मामला पिरान कलियर क्षेत्र का है, जहां एक अभिभावक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिभावक के मुताबिक, जब वह सिविल लाइन स्थित केम्ब्रिज बुक सेंटर पर बच्चे की किताबें लेने पहुंचे, तो उन्हें साफ तौर पर कहा गया कि “सिर्फ किताबें नहीं मिलेंगी, बैग भी खरीदना अनिवार्य है।”

अभिभावक ने जब इस शर्त का विरोध किया, तो बुक सेंटर संचालक ने किताबें देने से ही इनकार कर दिया। बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस डर से अभिभावक को मजबूरी में महंगे दामों पर बैग खरीदना पड़ा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि संबंधित स्कूल का पूरा कोर्स सिर्फ उसी एक दुकान पर ही उपलब्ध बताया गया। यानी अभिभावकों के पास न तो कोई विकल्प है और न ही मोलभाव की गुंजाइश।
यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है—

क्या स्कूल और बुक सेंटर के बीच ‘फिक्स डील’ चल रही है?
क्या कमीशन के खेल में अभिभावकों की जेब काटी जा रही है?
और क्या शिक्षा अब सेवा नहीं, बल्कि मुनाफे का जरिया बनती जा रही है?
मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभिभावकों को डर है कि कहीं यह मामला भी सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर न रह जाए।

स्थानीय अभिभावकों में भारी रोष है और वे मांग कर रहे हैं कि ऐसे स्कूलों और बुक सेंटरों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी भी अभिभावक को इस तरह की मजबूरी का सामना न करना पड़े।

Comments (0)