logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

सुराज सेवा दल के मीडिया प्रभारी विपिन पपौला के विवाह में उमड़ा जनसैलाब

✍ Super Admin 🕒 30 Apr 2026, 09:11 PM
सुराज सेवा दल के मीडिया प्रभारी विपिन पपौला के विवाह में उमड़ा जनसैलाब

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। सुराज सेवा दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन पपौला के विवाह समारोह में राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी देखने को मिली। इस खास मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह में खुशी का माहौल उस समय और भी खास बन गया, जब प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी खुद को रोक नहीं पाए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। उनके इस अंदाज ने पूरे आयोजन में उत्साह और जोश भर दिया।

रमेश जोशी ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है और उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विपिन पपौला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस अवसर को अपने लिए सौभाग्य बताया।

वहीं, वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपिन पपौला संगठन के एक कर्मठ और समर्पित साथी हैं। उनके विवाह में सभी कार्यकर्ताओं का एक साथ जुटना संगठन की एकजुटता को दर्शाता है।
समारोह में अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, और देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

Comments (0)