logo
Breaking News
● उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ ● देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे ● एचआरडीए पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड के आरोप, सुराज सेवादल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी(देखे वीडियो) ● दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा ● अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ ● गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित ● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण
प्रशासन

देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे

✍ Javed Ansari 🕒 01 Jul 2026, 08:20 PM
देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार का दिन सम्मान, गौरव और उत्साह से भरा रहा। वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रतिफल तब देखने को मिला, जब देहरादून में तैनात दो अनुभवी निरीक्षकों को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान जनपद देहरादून में तैनात निरीक्षक राजेश शाह और प्रदीप पंत को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उनके कंधों पर नए रैंक लगाकर सम्मानित किया।

इस भावुक और प्रेरणादायक पल के साक्षी पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी बने।


इस मौके पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं होती, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी आगे भी पूरी लगन, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा करते हुए विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।


पिपिंग सेरेमनी में देहरादून जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों ने नवपदोन्नत डीएसपी राजेश शाह और प्रदीप पंत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम का माहौल गरिमामय, प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण रहा।

Comments (0)