logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ की निगरानी में सज गया कलियर उर्स का दरबार, चांद दिखते ही होगी ‘मेंहदी डोरी’

✍ Javed Ansari 🕒 13 Aug 2026, 07:38 PM
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ की निगरानी में सज गया कलियर उर्स का दरबार, चांद दिखते ही होगी ‘मेंहदी डोरी’

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रह. के सालाना उर्स/मेले का परचम कुशाई के साथ आगाज हो चुका है। अब चांद दिखाई देने के साथ ही उर्स की पहली रस्म ‘मेंहदी डोरी’ अदा की जाएगी। इस रस्म के साथ उर्स/मेले का विधिवत शुभारंभ होगा और कलियर में देश-विदेश से पहुंचने वाले जायरीनों की आमद भी तेजी से बढ़ेगी।


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाली उर्स की कमान
उर्स की तैयारियों को लेकर इस बार प्रशासन ने शुरुआत से ही तेजी दिखाई। रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ के निर्देशन और लगातार मॉनिटरिंग में मेले की अधिकांश व्यवस्थाएं उर्स शुरू होने से पहले ही पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।


मेंहदी डोरी से पहले मुकम्मल हुआ मेले का बड़ा इंतजाम
पिछले वर्षों में मेंहदी डोरी की रस्म के बाद मेले से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आती थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने अधिकांश तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं। जर्मन हैंगर, साफ-सफाई, बिजली और लाइटिंग, झूला-सर्कस, लंगर, टीनशेड, मेला कोतवाली, खोया-पाया और अनाउंसमेंट समेत विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े ठेकों की नियमों के तहत समय से नीलामी की गई है।
बारिश में भी जायरीनों की राह आसान, लाइन में वाटरप्रूफ टेंट


दरगाह में हाजिरी के लिए लाइन में लगने वाले जायरीनों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लाइन वाले स्थान पर वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। बारिश या तेज धूप की स्थिति में भी जायरीनों को राहत मिलेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले परिवारों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
लाखों जायरीनों की आमद से पहले सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर । उर्स के दौरान लाखों जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन का फोकस अब भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने पर है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर व्यवस्था पर शेठ की नजर, मौके पर लगातार हो रही मॉनिटरिंग


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ स्वयं उर्स की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि रस्मों के शुरू होने के साथ बढ़ने वाली जायरीनों की भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रण में रहें।
अब रस्मों के साथ बढ़ेगा कलियर का रौनक
‘मेंहदी डोरी’ की रस्म के साथ ही कलियर में उर्स की रौनक और बढ़ने लगेगी। जायरीनों की बढ़ती आमद के बीच प्रशासन के सामने अब तैयार व्यवस्थाओं को लगातार बनाए रखने और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने की चुनौती होगी। फिलहाल उर्स शुरू होने से पहले अधिकांश इंतजाम पूरे होने से प्रशासन ने बड़ी राहत की सांस ली है।

Comments (0)