logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

कलियर में सपा का शक्ति प्रदर्शन, राज कुमार भाटी ने भाजपा पर बोला हमला

✍ Super Admin 🕒 22 Apr 2026, 05:27 PM
कलियर में सपा का शक्ति प्रदर्शन, राज कुमार भाटी ने भाजपा पर बोला हमला

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी बुधवार को पिरान कलियर पहुंचे। 

 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह शरीफ में चादर और फूल पेश कर देश में शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने भी विशेष दुआ कराई।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कलियर पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने भाटी का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। भाटी ने कहा कि दरगाह में हाजिरी देने से उन्हें आत्मिक सुकून मिला और यहां आने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी।

भाजपा पर साधा निशाना
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए भाटी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हुए थे, लेकिन वर्तमान में विकास की रफ्तार थम सी गई है और जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।
महिला आरक्षण बिल पर उठाए सवाल
भाटी ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि यह 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू करने में देरी की जा रही है और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने का दावा
आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में संगठन को तेजी से विस्तार देगी और पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
ये रहे मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता
इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, समीर आलम, साजिद अंसारी, दिलशाद, मास्टर मौसम अली, हाजी नूरहसन, राव धन्नू, डॉ. तौफीक अहमद, वसीम अहमद, राशिद अली, मुर्सलीन सिद्दीकी, मोनू कुरैशी और राव रिहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)