logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
खेल

रुड़की के राजा पहलवान का धमाका, नेशनल MMA लीग में जीता गोल्ड

✍ Super Admin 🕒 31 Mar 2026, 01:04 PM
रुड़की के राजा पहलवान का धमाका, नेशनल MMA लीग में जीता गोल्ड

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: शिक्षा नगरी रुड़की से एक बार फिर खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शहर के उभरते खिलाड़ी राजा पहलवान ने “मिक्स मार्शल आर्ट्स इंडिया कॉम्बैट” नेशनल लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
मेरठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां 77 किलोग्राम भार वर्ग में राजा पहलवान ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में मेरठ आर्मी के खिलाड़ी को पहले राउंड में हराकर अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया।


राजा की इस जीत से रुड़की और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है। खास बात यह है कि राजा पहलवान रामनगर स्थित “वी फॉर एटलांटिस जिम” में कोच के रूप में भी कार्यरत हैं, जहां वह युवाओं को फिटनेस और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दे रहे हैं।


इससे पहले भी राजा पहलवान देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुके हैं, जिससे उनकी निरंतर प्रगति साफ नजर आती है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने अंतरराष्ट्रीय कोच दिलशाद पहलवान को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
राजा पहलवान का सपना है कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा लहराएं।

Comments (0)