logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
खेल

राष्ट्रीय कुश्ती में चमका इमलीखेड़ा का सितारा

✍ Super Admin 🕒 03 May 2026, 09:19 PM
राष्ट्रीय कुश्ती में चमका इमलीखेड़ा का सितारा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर।  कलियर क्षेत्र के नगर पंचायत इमलीखेड़ा के होनहार खिलाड़ी आतिश पहलवान ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 92 किलो भार वर्ग में दमदार मुकाबलों के बाद आतिश ने देश में तीसरा स्थान हासिल कर उत्तराखंड और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

क्षेत्र में जश्न का माहौल, आतिश का हुआ भव्य स्वागत
गांव से लेकर विधानसभा तक खुशी की लहर
आतिश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे इमलीखेड़ा और कलियर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।

इंतजार प्रधान ने किया सम्मानित
फूल-मालाओं और मिठाई के साथ दी शुभकामनाएं
समाजसेवी एवं सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान ने आतिश पहलवान का भव्य स्वागत किया। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच मणिराज की मेहनत लाई रंग
सफलता के पीछे गुरु का अहम योगदान
इंतजार प्रधान ने आतिश के कोच मणिराज की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कोच के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के चलते ही आतिश इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

 “ग्रामीण प्रतिभाओं में नहीं है कोई कमी” – इंतजार प्रधान
सरकार से बेहतर सुविधाओं की मांग
इंतजार प्रधान ने कहा कि आतिश की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं दी जाएं ताकि वे भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन कर सकें।

 कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर इंतजार प्रधान के साथ अकलीम त्यागी, सोनू कुमार, जीशान पहलवान, रिहान पहलवान सहित कई लोग मौजूद रहे और आतिश को बधाई दी।

Comments (0)