logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों के घरों पर कुर्की

✍ Super Admin 🕒 06 Apr 2026, 06:15 PM
मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटियों के घरों पर कुर्की

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो वारंटियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की।


थाना मंगलौर क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट में यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई, जहां लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी थे।

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में कुर्की की प्रक्रिया अपनाई गई।


 ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, फिर कुर्की
पुलिस टीम ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए सार्वजनिक रूप से कार्रवाई की और परिजनों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के घरों से सामान कुर्क किया।
👤 पहला आरोपी
सौकारत उर्फ साहुकार (पुत्र जगदीश)
➡️ कुर्क सामान:
डबल बेड, गद्दे, चारपाई
टीन की टंकी (गेहूं सहित)
कृषि स्प्रे मशीन
प्लास्टिक क्रेट व रसोई का सामान
👤 दूसरा आरोपी
रवि (पुत्र नीतू)
➡️ कुर्क सामान:
डबल बेड व कपड़े
फिलिप्स कंपनी का टीवी
सौंदर्य प्रसाधन सामग्री
प्लास्टिक टंकी व अलमारी
पुलिस की सख्त चेतावनी
कुर्की के बाद पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों को सख्त हिदायत दी कि फरार आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश होने के लिए कहा जाए, अन्यथा आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👮‍♂️ शामिल पुलिस टीम
SI हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन)
कांस्टेबल पंकज कुमार
कांस्टेबल सुधीर कुमार
कांस्टेबल शाहंसरपाल
कांस्टेबल लाल सिंह
महिला कांस्टेबल मरजीना मलिक

Comments (0)