logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 48 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 15 Apr 2026, 01:49 PM
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 48 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने भोगपुर मंदिर में हुए सेवादार हत्याकांड की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई।

टीम ने तकनीकी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए मामले की हर कड़ी को जोड़ा।
12 अप्रैल को हुआ था सनसनीखेज मर्डर दिनांक 12.04.2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में सेवादार राजवीर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने बनाई रणनीति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच शुरू की गई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

भागने की फिराक में था आरोपी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे लगातार प्रयासों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 14 अप्रैल को टांडा भागमल क्षेत्र से एक संदिग्ध को दबोच लिया, जो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।

पूछताछ में खुला हत्या और चोरी का राज
गिरफ्तार आरोपी विशाल चौधरी (25 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर ने पूछताछ में बताया कि: वह शराब के नशे में मंदिर में चोरी करने गया था ताला तोड़ते समय सेवादार जाग गया और विरोध करने लगा पकड़े जाने के डर से आरोपी ने हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी इसके बाद मंदिर से नगदी, इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर फरार हो गया हत्या में इस्तेमाल औजार व चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस
चोरी किया गया इन्वर्टर
एम्पलीफायर
बरामद किया है।
 दर्ज मुकदमे
मु0अ0सं0 313/26: हत्या सहित अन्य धाराएं
मु0अ0सं0 314/26: चोरी से संबंधित धाराएं
  पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस सफलता में CO लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, नितिन चौहान, यशवीर सिंह नेगी सहित SOG और कोतवाली लक्सर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments (0)