logo
Breaking News
● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद
क्राइम

देहरादून में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन वाला युवक गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 10 Apr 2026, 08:42 PM
देहरादून में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन वाला युवक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके तार पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और शहर के महत्वपूर्ण सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व वीडियो फुटेज साझा कर रहा था।


एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश और एसटीएफ आईजी नीलेश आनंद भरणे की निगरानी में डीएसपी आर.बी. चमोला के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर झाझरा, प्रेमनगर निवासी 29 वर्षीय विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया से जुड़ा आतंकी नेटवर्क
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर्स शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी ‘राणा’ के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद उपजे आक्रोश के चलते आरोपी इन हैंडलर्स के प्रभाव में आ गया।


संवेदनशील ठिकानों की कर रहा था रेकी
आरोपी को देहरादून के आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की रेकी कर वीडियो भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों—सेलाकुई, अडवानी पुल और झाझरा में ‘TTH’ लिखकर दहशत फैलाने और वीडियो वायरल करने का टास्क भी दिया गया था।

दिल्ली में बड़े हमले की थी साजिश
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क दिया गया था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

दुबई भेजने का लालच देकर फंसाया
आतंकी हैंडलर्स ने आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजकर बसाने और मोटी रकम देने का लालच दिया था। आरोपी पहले पंजाब के नाभा में ट्रक बॉडी बनाने का काम करता था, जहां से उसका नेटवर्क से संपर्क बढ़ा।

अवैध हथियार और सबूत बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल (.32 बोर), 07 जिंदा कारतूस, एक स्प्रे पेंट कैन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर जांच जारी है।


गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता
इस ऑपरेशन में निरीक्षक अबुल कलाम, एन.के. भट्ट, यादविन्दर बाजवा, उपनिरीक्षक विद्यादत्त जोशी समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Comments (0)