logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

आत्महत्या की कहानी निकली झूठी, पत्नी-बेटी ने मिलकर की बबलू की हत्या — SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में खुलासा

✍ Super Admin 🕒 04 Apr 2026, 03:43 PM
आत्महत्या की कहानी निकली झूठी, पत्नी-बेटी ने मिलकर की बबलू की हत्या — SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में खुलासा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार, श्यामपुर: कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में सामने आया आत्महत्या का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को संरक्षण में लिया गया है।


02 अप्रैल 2026 को पूजा नामक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फील्ड यूनिट को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई।


मामले ने तब मोड़ लिया जब मृतक के भाई राजू ने पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए।


जांच के दौरान मृतक के बेटे ने खुलासा किया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर तकिये से मुंह दबाकर उसके पिता की हत्या की। पूछताछ में आरोपी पत्नी और नाबालिग बेटी ने कबूल किया कि बबलू को उनके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते वह शराब के नशे में मारपीट करता था।


इसी से परेशान होकर दोनों ने हत्या की साजिश रची। घटना के दिन पहले बबलू को शराब में नींद की दवा मिलाकर सुलाया गया, फिर दुपट्टों से हाथ-पैर बांधकर तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के मुंह में सल्फास का घोल डाल दिया गया।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी पूजा (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग बेटी को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास, शराब का पाउच, स्टील का गिलास, दुपट्टे और तकिया भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब मामले में आरोपी पत्नी के कथित प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को स्मार्ट पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है, जिसने आत्महत्या की कहानी के पीछे छिपे हत्या के राज को उजागर कर दिया।

Comments (0)