logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का “ऑपरेशन प्रहार” जारी, पिल्ला गैंग को सपोर्ट करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 17 May 2026, 06:29 PM
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का “ऑपरेशन प्रहार” जारी, पिल्ला गैंग को सपोर्ट करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस ने पिल्ला गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से गैंग का नेटवर्क कमजोर पड़ता जा रहा है और अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बोले — “अपराधियों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं”
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कनखल पुलिस शराब तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

जगजीतपुर से गुरुकुल कांगड़ी तक चला सघन चेकिंग अभियान
क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सादे कपड़ों में विशेष टीमें गठित कीं। जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया गया।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी दबोचा
प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 4 मई को प्रणव शर्मा निवासी कनखल ने अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई इस घटना में वादी गंभीर रूप से घायल हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर, हाल निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में एसएसआई अनुज सिंह, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, कांस्टेबल उमेद सिंह और कांस्टेबल रधुबीर रावत शामिल रहे।

Comments (0)