logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

Roorkee:- डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों की खूनी झड़प का वीडियो वायरल, गोली जैसी आवाज से दहशत, (देखें वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 09 Jan 2026, 08:09 PM
Roorkee:- डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों की खूनी झड़प का वीडियो वायरल, गोली जैसी आवाज से दहशत, (देखें वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कुछ युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान घटनास्थल पर गोली चलने जैसी तेज आवाज भी सुनाई देती है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में एक युवक घायल होकर जमीन पर गिरता हुआ साफ नजर आ रहा है।

हालांकि घटना की गंभीरता के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है, जो कई सवाल खड़े करती है। वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।

इस मामले में रुड़की क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत ने बताया कि वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच झगड़ा होना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और एक युवक के घायल होकर गिरने के दृश्य भी सामने आए हैं। गोली चलने की आशंका पर उन्होंने कहा कि वीडियो में आवाज जरूर सुनाई देती है, लेकिन गोली चलते हुए कोई स्पष्ट दृश्य नहीं है, ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नही होगा।

सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)