logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में “पिल्ला गैंग” पर पुलिस का बड़ा प्रहार

✍ Super Admin 🕒 25 May 2026, 05:44 PM
हरिद्वार में “पिल्ला गैंग” पर पुलिस का बड़ा प्रहार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में कनखल पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने और कमेंटबाजी को लेकर लोगों से मारपीट करने वाले कुख्यात “पिल्ला गैंग” के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ था और इसके सदस्य युवाओं में डर का माहौल बनाकर छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और धमकी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

एसएसपी के निर्देश पर चला “ऑपरेशन प्रहार”
Navneet Singh Bhullar के निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि अभियान के तहत शराब तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों, वारंटियों, वांछित अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

सादे कपड़ों में पुलिस ने की निगरानी
कनखल थाना क्षेत्र में सक्रिय गैंग पर नजर रखने के लिए विशेष पुलिस टीमों को सादे कपड़ों में लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक Devendra Singh Rawat के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान 10 अप्रैल को दर्ज मारपीट के मुकदमे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में गैंग के सदस्यों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हत्या के प्रयास का आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में नामजद रह चुका है। उसके खिलाफ पैसे मांगने और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है। सभी आरोपियों को न्यायालय रोशनाबाद में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
सक्षम उर्फ सावन निवासी विकास कॉलोनी, पुराना रानीपुर मोड़
राजकुमार उर्फ जौंग निवासी जमालपुर, कनखल
नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा निवासी जगजीतपुर
एक नाबालिग आरोपी
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, उमेद सिंह, रघुबीर सिंह और प्रलव चौहान शामिल रहे।

Comments (0)