logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में नशे पर पुलिस का प्रहार: 10.32 ग्राम स्मैक के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 23 May 2026, 05:10 PM
हरिद्वार में नशे पर पुलिस का प्रहार: 10.32 ग्राम स्मैक के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरिद्वार पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस को देखकर भागा संदिग्ध, पीछा कर दबोचा
जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को कोतवाली नगर पुलिस टीम हिल बाईपास रोड फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली अवैध स्मैक
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी ग्राम बनकटवा थाना जीतना जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई।

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 263/2026 के तहत NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान जारी, नशा तस्करों में मचा हड़कंप

हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
उ0नि0 नवीन नेगी
कानि0 संदीप रावत
कानि0 पवनीश कवि

Comments (0)