logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

कलयुगी पिता गिरफ्तार, बेटियों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोप

✍ Super Admin 🕒 19 May 2026, 06:19 PM
कलयुगी पिता गिरफ्तार, बेटियों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। धनपुरा, थाना पथरी निवासी एक महिला ने 18 मई 2026 को थाना पथरी पहुंचकर अपने पति शहजाद पुत्र नजाकत के खिलाफ तहरीर दाखिल की। महिला ने बताया कि उसका पति लंबे समय से घर में ही हैवानियत की सभी हदें पार कर रहा था।
पीड़िता के अनुसार आरोपी शहजाद अपनी 15 वर्षीया बड़ी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। वहीं 14 वर्षीया छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया गया।

 घर की चारदीवारी के भीतर यह सिलसिला चलता रहा और पत्नी के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। आखिरकार परिजनों ने हिम्मत जुटाई और थाने का दरवाजा खटखटाया।
तत्काल दर्ज हुआ मुकदमा, लगीं POCSO समेत कई गंभीर धाराएं
मामले की संगीनता को भांपते हुए थाना पथरी पुलिस ने बिना देर किए मु.अ.स. 257/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया और उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित किया।
आरोपी पर निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया —
BNS धारा 64(2)(ड) व 64(2)(च) — दुष्कर्म संबंधी प्रावधान
BNS धारा 115(2) — स्वेच्छया घोर उपहति
BNS धारा 351(3) — आपराधिक धमकी
BNS धारा 75(2) — घरेलू हिंसा
POCSO अधिनियम धारा 3(क)/4(2) व 5(ठ)(ढ)/6 — नाबालिग से दुष्कर्म व गंभीर यौन उत्पीड़न
मुखबिर की सूचना पर कसा शिकंजा, सड़क पर ही दबोचा
मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में हर संभावित स्थान पर दबिश देना शुरू कर दिया। 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सड़क मार्ग पर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शहजाद को रंगे हाथ घेरकर गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता
त्वरित गिरफ्तारी में थाना पथरी की निम्न पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही —
उ.नि. विपिन कुमार
म.उ.नि. शाहिदा परवीन
कां. अजीत तोमर
कां. अनिल पंवार
पुलिस की फुर्ती को सराहना, पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद
थाना पथरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है। शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी ने यह संदेश दिया है कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों को कानून के लंबे हाथों से बचना नामुमकिन है। पीड़ित परिवार अब न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा की उम्मीद लगाए बैठा है।

Comments (0)