logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

ईमेल से बम धमकी के बाद हाई अलर्ट: हरिद्वार कोर्ट परिसर सघन चेकिंग अभियान, BDS–डॉग स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन..

✍ Super Admin 🕒 18 Feb 2026, 01:55 PM
ईमेल से बम धमकी के बाद हाई अलर्ट: हरिद्वार कोर्ट परिसर सघन चेकिंग अभियान, BDS–डॉग स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ता (BDS), डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया।

धमकी के मद्देनज़र न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सघन जांच की गई। मेटल डिटेक्टर और विशेष उपकरणों की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में सिडकुल थाना पुलिस और बीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाकर पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर आमजन और अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील स्थलों पर इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जा सके और किसी भी खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

Comments (0)