logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 18 Apr 2026, 02:44 PM
हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद ने अपनी टीम को सख्त निगरानी और चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। जब टीम सहदेवपुर जाने वाले मार्ग पर शांतरशाह क्षेत्र में पहुंची, तभी मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा गया।

पुलिस ने मौके से कुर्बान पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम मरगूबपुर, थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी थाना बहादराबाद का हिस्ट्रीशीटर भी है और किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
बरामदगी:
01 अदद नाजायज चाकू
पुलिस टीम:
कांस्टेबल वीरेन्द्र शर्मा
होमगार्ड कासिफ
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Comments (0)