logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

सरकारी जमीन की जांच में गोलीकांड, भाजपा से जुड़े दो गुट भिड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष का भाई गंभीर घायल, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 28 Jan 2026, 02:30 PM
सरकारी जमीन की जांच में गोलीकांड, भाजपा से जुड़े दो गुट भिड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष का भाई गंभीर घायल, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच के दौरान हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब मौके पर मौजूद भाजपा से जुड़े दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और फिर हाथापाई के बाद मामला इस कदर बढ़ा कि गोली चल गई। फायरिंग की इस घटना में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई एवं प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुधवार सुबह प्रशासनिक टीम सरकारी भूमि से जुड़े प्रकरणों की जांच के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान भाजपा से जुड़े दो धड़ों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच विवाद के बाद अचानक फायरिंग हुई, जिसमें गोली सचिन चौहान के पेट में जा लगी।

गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल सचिन चौहान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, गोली किसने चलाई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी—इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)