logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

दोस्ती का खौफनाक अंजाम.! बहनों पर टिप्पणी से भड़का युवक पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, SSP ने किया खुलासा, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 11 Feb 2026, 03:26 PM
दोस्ती का खौफनाक अंजाम.! बहनों पर टिप्पणी से भड़का युवक पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, SSP ने किया खुलासा, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में झाड़ियों में मिले युवक के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि दोस्त ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी और फरार हो गया। एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को मथुरा से दबोच लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 07 फरवरी को थाना कनखल पुलिस को श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर, हाल निवासी लाटोवाली कनखल के रूप में की। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि एसएचओ कनखल देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटना के खुलासे के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर मृतक को शराब के ठेके से एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाते देखा गया। जांच में स्कूटी सवार की पहचान अरविंद उर्फ शिवम निवासी मथुरा के रूप में हुई, जो घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि वह कुछ महीनों से कनखल में अपनी नानी के साथ रह रहा था और मृतक कुनाल उसका दोस्त था। 06 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नशे में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी कर दी और थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर उसने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना के सफल अनावरण में थाना कनखल पुलिस, सर्विलांस टीम और अन्य पुलिस इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)